Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की बड़ी सफलता ट्रक सहित 39 कुंतल धान बरामद, एक अभियुक्त...

पुलिस की बड़ी सफलता ट्रक सहित 39 कुंतल धान बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो चीफ भूदेव सिंह

बदायूं अलापुर क्षेत्र के ग्राम म्याऊँ स्थित शिव दुर्गे ट्रेडिंग कंपनी से धोखाधड़ी कर 243 कुंतल 64 किलो धान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी दातागंज के.के. तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने मोहम्मद सुहैल खान (25 वर्ष) निवासी मुरादाबाद को ट्रक UP 23 AT 6579 समेत गिरफ्तार किया। ट्रक से 101 बोरी धान (कुल 39 कुंतल 50 किलो), ₹1,40,000 नकद, एक मोबाइल, दो सिम और नकली नंबर प्लेट बरामद की गईं।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी चंदन (फरार) के साथ मिलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान चोरी किया था और उसे बेचने की कोशिश कर रहा था।अभियुक्त के खिलाफ तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमे में कई धाराएँ बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी टीम:थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, उ.नि. धर्मेन्द्र सिंह (सर्विलांस प्रभारी) व टीम, जनपद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular