रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर बरेली
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आंवला उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह को दिया ज्ञापनद जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन ने 15 फरवरी 2026 को आंवला उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह को छह सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में दिया गया।संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के पत्रकारों को आ रही गंभीर समस्याओं की ओर उपजिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जान जोखिम में डालकर निष्पक्ष सूचनाएं जनता एवं प्रशासन तक पहुंचाते हैं, लेकिन वर्तमान में उनका कार्य करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण हो गया है।प्रमुख मांगों में पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी शामिल है। संगठन ने मांग की कि भ्रष्टाचार एवं अवैध गतिविधियों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षा प्रदान की जाए और उन्हें डराने-धमकाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, तहसील परिसर में ‘द जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ एवं अन्य पत्रकारों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त प्रेस कक्ष आवंटित करने की मांग भी की गई।ज्ञापन में सभी सरकारी विभागों को जनहित से संबंधित सूचनाएं पत्रकारों को समय पर एवं सहज रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की गई। साथ ही, पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज होने वाले मामलों की पहले किसी उच्च स्तरीय राजपत्रित अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की बात कही गई, ताकि अनावश्यक उत्पीड़न को रोका जा सके।अन्य महत्वपूर्ण मांगों में पत्रकार सम्मान निधि/पेंशन योजना को न्यूनतम ₹25,000 मासिक से प्रारंभ करना, 50 वर्ष की आयु के पश्चात आजीवन सुविधाएं सुनिश्चित करना, और आयुष्मान योजना का लाभ सभी पत्रकारों एवं उनके परिवार को कैशलेस रूप में देना शामिल है।संगठन ने पत्रकार कॉलोनी/प्लॉट आरक्षण की व्यवस्था करने और ₹50 लाख तक का दुर्घटना बीमा लागू करने की भी मांग की। लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों हेतु निष्पक्ष एवं सशक्त विज्ञापन नीति लागू करने पर भी जोर दिया गया।अंत में, मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों के बीच भेदभाव समाप्त करने तथा शिक्षा एवं अनुभव के आधार पर समान नीति लागू करने की मांग की गई। साथ ही, पत्रकारों की सहभागिता से मीडिया आयोग/विभाग द्वारा मानक निर्धारण हेतु एक समिति के गठन का भी प्रस्ताव रखा गया।द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के प्रदेश महासचिव अवधेश यादव मण्डल अध्यक्ष निवास यादव मण्डल महासचिव राजेश यादव, जिला प्रभारी आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष शहंशाह, जिला संरक्षक सुधीर आचार्य बबलू सागर जिला संगठन मंत्री सूरज सागर जिला उपाध्यक्ष,सद्दाम खान जिला सचिव निरंजन मौर्य तहसील उपाध्यक्ष परशुराम वर्मा जिला सचिव साहिल चौहान अनिकेत कुमार शिवम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार शन्तप्रसाद शर्मा प्रदीप सक्सेना आदि पत्रकार उपस्थित रहे