रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं समाजवादी आंदोलन के महान पुरोधा, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और करोड़ों दिलों के नेता—नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर आज जिले में श्रद्धांजलि और संकल्प का बड़ा आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं, नेताओं और युवाओं ने शिरकत की। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर विशेष कार्यक्रम रखा, जहां नेताजी के संघर्ष, सरलता और जनहित के प्रति समर्पण को याद किया गया।नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे सिर्फ राजनीति का नाम नहीं थे बल्कि किसानों, गरीबों, नौजवानों और कमजोर वर्गों की आवाज़ थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलने, समाज में बराबरी, भाईचारा और विकास के मुद्दों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को नमन किया गया और उनके सपनों के समाज की परिकल्पना को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली गई।वहीं कई युवाओं ने कहा कि नेताजी की राजनीति जनता के दिल से निकलकर जमीन तक जाती थी और वही समाजवादी मूल्यों की पहचान है।मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर यह कार्यक्रम पूरी तरह भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल में सम्पन्न हुआ।