Home अन्य निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित करने के बाद फिर सामने आया ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का सेवाभाव

निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित करने के बाद फिर सामने आया ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का सेवाभाव

0

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत – निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित करने के बाद फिर सामने आया ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का सेवाभाव।हर वर्ष की तरह इस बार भी वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के सराहनीय आयोजन के बाद समाज के असहायों और वृद्धजनों और को कंबल व अन्य सामानों का वितरण करने वृद्धाश्रम और कुष्ठाश्रम पहुंचे ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष व उनकी टीम के दर्जनों साथियों द्वारा करीब घंटे भर तक वृद्धजनों और कुष्ठाश्रम में किया गया कंबल व अन्य सामानों का वितरण।कड़ाके की ठंड में अपनी जरूरत की चीजों और आत्मिक रूप से जुड़ चुके सदस्य को पाकर खिल उठे वृद्ध जनों और कुष्ठाश्रम के लोगों के चेहरे।वृद्धाश्रम और कुष्ठाश्रम में कंबल व अन्य सामानों के वितरण के बाद ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बयान, समाज के निराश्रित,असहाय और दिव्यांग जन भी हैं हमारे परिवार के सदस्य,इसलिए सुख और दुख के किसी भी आयोजन में इन्हें भूलाया नहीं जा सकता। श्री सिंह ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद और पूज्य पिताजी की प्रेरणा से किए जाते है यह सभी कार्यक्रम।पहले दिन वृद्धाश्रम और कुष्ठाश्रम में किया गया है कमल व अन्य सामानों का वितरण।यह वितरण कार्यक्रम चलता रहेगा।अगले चरण में समाज के अन्य वर्गों के लोगों को भी वितरित की जाएगी उनकी जरूरत की चीजें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here