अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत- डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों की साफ-सफाई के लिए अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य ने परिसर के प्रचेता, दीक्षा भवन व अन्य भवनों की नियमित साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम उन भवनों के तीनों तल का साफ-सफाई को लेकर मुआयना किया। कुछ स्थलों पर नियमित साफ-सफाई न होने पर स्वच्छता कर्मी को दिखाते हुए नियमित सफाई करते रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप कुलसचिव ने स्वच्छता कर्मियों को हिदायत दी और कहा कि जहां नियुक्त है। वहां के विभागों व भवनों में नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। सभी स्वच्छता कर्मी विभागों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक मौजूद रहे। किसी भी समय अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जा सकता है। विभागों में नियमित साफ-सफाई न होने पर आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है।
नियमित साफ-सफाई को लेकर उपकुलसचिव का औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES