Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनमाज पढ़ कर लौट रहा युवक गंभीर हालत में झुलसा

नमाज पढ़ कर लौट रहा युवक गंभीर हालत में झुलसा

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं नमाज पढ़ कर लौट रहा युवक गंभीर हालत में झुलस गया परिजनों का आरोप है गुरुवार को नमाज पढ़ने की जगह को लेकर उसका युवकों से विवाद हुआ था इसी रंजिश में शुक्रवार को मस्जिद से लौटते समय आरोपियों ने उसे पकड़ लिया रस्सी से पोल में बांध दिया इसके बाद उसे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी आग में रसिया जलने से युवक पोल से छूट गया गंभीर रूप से झुलसा युवक किसी तरह घर पहुंचा परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची युवक के बयान दर्ज किया मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र का है नगर पंचायत इस्लामनगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद नई बस्ती निवासी महबूब उम्र 20 साल पुत्र सत्तंर गुरुवार 700 मीटर दूर सहसवान रोड स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था यहां नमाज पढ़ने की जगह को लेकर तीन युवकों से कहा सुनी हो गई उसे समय तो वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया इसके बाद महबूब अपने घर लौट आए शुक्रवार को फजर की नमाज के लिए महबूब फिर इस मस्जिद में पहुंच आरोप है कि नवाज के बाद जब वह घर लौट रहा था तभी मस्जिद से निकलते ही रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया आरोप है कि युवकों ने महबूब की रस्सी से पोल से बांध दिया उसे पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की आग लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन आग की वजह से रस्सिया जल गई जिससे महबूब बंधन मुक्त होकर किसी तरह वहां से निकल गया परिजनो ने गंभीर रूप से झुलसे महबूब को रुदायन सीएससी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है युवक के मामा कैसर अली ने बताया कल तीन लड़कों से भांजे का झगड़ा हो गया था इन्हीं लोगों ने आग लगाई है मेरा भांजा उन्हें पहचान लेगा उन लड़कों को अस्पताल भी लेकर गए थे जिन्होंने आग लगाई थी लेकिन भांजे की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है सारा शरीर जला हुआ इसलिए पहचान नहीं हो सकी एसपी देहात डॉक्टर हिरदेश कठेरिया ने बताया यूपी 112 को युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो बताया कि एक दिन पहले मोहल्ले के युवकों से उसका विवाद हुआ था तीन युवकों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप है कल हुए विवाद की पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular