स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी
बदायूँ, ।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी दी कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, बैशाखी, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन, जिन्हें पिछले वर्षों (2022-23, 2023-24, 2024-25) में सरकार या किसी अन्य संस्था से कोई सहायक उपकरण नहीं मिला है, उनके लिए विकास खण्ड मुख्यालयों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।शिविरों की बदली हुई तिथियाँ दातागंज और समरेर में 25 नवम्बर 2025 को होने वाला शिविर स्थगित यह शिविर अब 27 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को आयोजित होगा म्याऊँ और उसांवा में शिविर 26 नवम्बर 2025 (बुधवार) को लगेगा इच्छुक दिव्यांगजन शिविर में पहुँचकर चिन्हांकन व पंजीकरण करा सकते हैं।इसके अलावा इच्छुक लोग विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजदिव्यांगता प्रमाण पत्र / यूडीआईडी कार्डआधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो आय प्रमाण पत्र(वार्षिक आय—शहरी क्षेत्र: 56,460 रुपए, ग्रामीण क्षेत्र: 46,080 रुपए से अधिक न हो)चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति (डॉक्टर द्वारा उपकरण की आवश्यकता प्रमाणित)