Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, अधिकारियों को पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट भूदेव सिंह

बदायूँ, । कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से जिला सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने की।बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक में प्राप्त आवेदन पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके बाद नए प्रार्थना पत्रों को एडीएम के समक्ष रखा गया।एडीएम अरुण कुमार ने निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।बैठक के दौरान कुल 25 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ सभी मामलों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण किया जाएगा।अन्य कोई विषय न होने पर बैठक का समापन किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारी बैठक में विभिन्न विभागों के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे—अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार, सहायक कोषाधिकारी आर.के. राजपूत, जिला उद्योग केंद्र से वीरेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, तथा यातायात विभाग से कमवीर सिंह शामिल रहे।गैर सरकारी सदस्य एनरेरी सब लेफ्टिनेंट सतीश चन्द्र (अ0प्रा0) ने बैठक का संचालन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular