शेखूपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया ग्रामीणों से ली जानकारी
स्टेट ब्यूरो चीफ – भूदेव प्रेमी
बदायूँ,।जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार को ब्लॉक उझानी के ग्राम गुनौरा वाजिदपुर तथा शेखूपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर चल रहे कार्यों की स्थिति जानी और मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएँ।निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य लोगों से सीधे जुड़े हैं, इसलिए इनमें पारदर्शिता और सटीकता बेहद आवश्यक है।इस मौके पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
