Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशजल लेकर लौटे कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

जल लेकर लौटे कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

आंवला, बरेली। *मोहल्ला खेड़ा स्थित काली धाम मंदिर* से *14 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार* को कछला घाट के लिए प्रस्थान करने वाले कावड़ियों का जत्था *आज 16 अगस्त 2026* को जल लेकर वापस आंवला नगर पहुंचा।कावड़ियों के नगर के *मुख्य मार्ग* से गुजरने पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर *पुष्प वर्षा, मिठाई वितरण* कर सभी कावड़ भक्तों का अभिनंदन किया गया। *राय सती मंदिर भूतेश्वर* पर कावड़ियों के रुकने पर उनके परिवारजनों ने पहुंचकर *तिलक-वंदन कर* उनका स्वागत किया।इस कावड़ यात्रा में *कावड़ कमेटी के सदस्य रोशन लाल मौर्या, अनुपम शंखधार, अवधेश मौर्य, लाला राम मौर्य, राजेश मौर्य, मुनीश मौर्य, अभय सिंह ठाकुर, मुकेश सिंह, अमन मौर्य, सूरज सिंह, छैल बिहार, विपिन मौर्य* आदि शामिल थे।इस अवसर पर *अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता जी* ने सभी कावड़ियों को *फूल माला पहनाकर* स्वागत किया। साथ में *राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पवन हिंदू, निर्मल मौर्य, अनिल सिंह राठौड़ विवाह अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दलनगर अध्यक्ष शिव चौधरी, मुनेन्द्र सिंह चौहान, सभासद सूरजपाल मौर्य* सहित संगठन के पदाधिकारियों ने भी कावड़ियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।आयोजकों ने बताया कि सभी कावड़िया *सोमवार को गौरी-शंकर गुलरिया मंदिर* पर पहुंचकर *जलाभिषेक* करेंगे। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा।आँवला संवाददाता अर्जुन दिवाकर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular