India Times 7

Homeअयोध्याजनसेवा केन्द्र का शटर उठाकर लाखों का सामान चोरी

जनसेवा केन्द्र का शटर उठाकर लाखों का सामान चोरी

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहांपुर । जनपद के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक जनसेवा केंद्र से देर रात चोरों ने बड़ी वारदात में पूर्व नगर पंचायत सभासद शाहनवाज खां “राजा” के जनसेवा केंद्र का शटर उठाकर एक लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी कर ले गए । रविवार रात किसी समय सुनसान होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात कर दी । और दुकान से मंहगा लैपटॉप, तीन प्रिंटर और दराज में रखी काफी नगदी चुरा ले गए । सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई । थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने मौके पर पहुंचकर नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली । फुटेज में एक संदिग्ध कार और दो अज्ञात लोग नजर आए हैं ऐसा लग रहा है कि यही लोग चोरी की वारदात कर फरार हुए हैं यद्यपि कार का नंबर साफ नहीं दिख रहा है फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर कई सबूत जुटाए हैं जनसेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को चोरी की तहरीर देकर घटना का शीघ्र खुलासा करने को कहा है पूर्व नगर पंचायत सभासद के प्रतिष्ठान में हुई चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में भी बेहद आक्रोश है व्यापारियों ने थाना अध्यक्ष से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर माल सहित चोरों को पकड़ने की मांग की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular