रिपोर्ट स्टेट ब्यूरो चीफ — भूदेव प्रेमी
बदायूं :। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और लाभार्थी योजनाओं की सही जानकारी लोगों तक पहुँचाने के लिए सूचना विभाग लखनऊ द्वारा तैयार किया गया प्रचार साहित्य मंगलवार को बड़े स्तर पर बाँटा गया। यह वितरण सहायक निदेशक सूचना के निर्देशन में सूचना विभाग के कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में किया गया।इस प्रचार सामग्री में सरकार की मुख्य योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की आसान और संक्षेप जानकारी दी गई है, ताकि आम लोग योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और संपर्क जानकारी आसानी से समझ सकें।सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला ने बताया कि आज के समय में लोगों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुँचाना बहुत जरूरी है, ताकि पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग आगे भी इसी तरह की जनजागरूकता गतिविधियाँ चलाता रहेगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।कलेक्ट्रेट और विकास भवन आए ग्रामीणों, लाभार्थियों, छात्रों तथा अन्य लोगों ने प्रचार साहित्य प्राप्त कर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि इससे योजनाओं को समझने और लाभ लेने में आसानी होती है।आज जिन पुस्तिकाओं और पेम्फलेट का वितरण किया गया, उनमें शामिल हैं— एक भारत आत्मनिर्भर भारत, रेवेन्यू सरप्लस स्टेट उत्तर प्रदेश, हरित उत्तर प्रदेश, वंचित को वरीयता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अमृतकाल, इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति, आरोग्य प्रदेश, पुण्य भूमि धन्य भूमि आदि।इस अवसर पर सूचना विभाग के कर्मचारी अमर सिंह राणा, महेंद्र पाल सिंह, सोमेंद्र राठौर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
