Home अयोध्या घरौनी स्वामित्व योजना अंतर्गत स्वामित्व प्रमाण पत्र घरौनी वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

घरौनी स्वामित्व योजना अंतर्गत स्वामित्व प्रमाण पत्र घरौनी वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

0

ब्यूरो रिपोट अयोध्या – जिले तहसील बीकापुर में तहसील सभागार में शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के पांच गांव के करीब 53 ग्रामीणों किसानों में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी का वितरण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रामखेलावन, दीपांकर, खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पांडेय, धनजीत सहित राजस्व कर्मी और ब्लॉककर्मी शामिल रहे। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र के अन्य कई ग्राम पंचायतों में भी घरौनी वितरण कैंप का आयोजन हुआ। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि खिदिरपुर गांव में 34 अमावा में 22 सोनबरसा मुसलमीन में 13, सहजपुर में 12, मंगारी में 8 सहजपुर में 12, कोछा में 15, मजरूद्दीनपुर में 22, बहिउद्दीनपुर में 7 तथा सूल्हेपुर में 13 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया गया। इस दौरान संबंधित ग्राम प्रधान पंचायत सचिव और राजस्व कर्मीमौजूद रहे। शेष बचे ग्रामीणों में भी क्रमवार घरौनी का वितरण किया जाएगा।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here