Home अयोध्या ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक आयोजित की गई

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक आयोजित की गई

0

ब्यूरो रिपोट – जिले के तहसील परिसर बीकापुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अशोक वर्मा ने किया और संचालन कृष्ण सिंगार मिश्रा ने किया। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक के दौरान संगठन के विभिन्न अखबारों के पत्रकार व पदाधिकारी मौजूद थे। जिसके चलते कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बीकापुर तहसील सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई। जिला महामंत्री राम अवध यादव व शेख मोहम्मद इशहाक ने भी बैठक को संबोधित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने तहसील इकाई बीकापुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर अमित कुमार सिंह, राम पलक वर्मा, गुलशन सिद्दीकी, वा राहुल शर्मा, तथा महामंत्री के पद पर मनोज यादव, व फूलचन्द्र, और मंत्री के पद पर राधे रमन सिंह, विजय यादव, हरिओम सिंह, शेष राम तथा पवन कुमार सिंह को तथा संगठन मंत्री के पद पर यादवेंद्र, पूनम यादव, अजीत कुमार, अशोक कुमार चौहान, और कोषाध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार यादव, तथा ऑडिटर के पद पर भानु प्रताप, तथा प्रचार मंत्री के पद पर मनोज कुमार, चरण प्रताप सिंह, रामप्रवेश दुबे, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, राकेश मिश्रा, तथा बलराम तिवारी को नियुक्त किया गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय कुमार यादव सेकंड, भगवती प्रसाद वर्मा, सौमित्रपाल, रवि शंकर श्रीवास्तव, शिवनारायण पाठक, सतीश तिवारी, और सुरेश कुमार को रखा गया।नई कार्यकारिणी के गठन होने पर तहसील उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया ग्रामीण इकाई बीकापुर के जो भी पदाधिकारी है और संगठन के सदस्य हैं उनकी समस्याओं को लेकर संगठन हमेशा एक्टिव रहेगा। इसके अलावा बैठक में सुरेंद्र प्रताप सिंह, कामता शर्मा, विकास पाठक, दिनेश कुमार पांडेय, सुनील कुमार पांडे, अशोक चौहान, अंसार हुसैन, समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here