विधायक ने 40 ग्रामीणों को वितरित किया घरौनी प्रमाण पत्र
अयोध्या रिपोट गोपीनाथ रावत- किसान की खेती के कागजों के साथ-साथ घर के कागजों का भी सरकारी रिकार्ड होगा।घरौनी के द्वारा अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल सकेगा। इससे लोगों के बीच पैदा भूमि विवाद भी खत्म हो जाएंगे। घरौनी मिलने पर ग्रामीण अपनी जमीनों पर ऋण आदि भी ले सकते हैं।उक्त बातें मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव शनिवार को ब्लाक सभागार में पीएम स्वामित्व योजना के तहत आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव की आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी में उसकी आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। जिससे कि संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़े-फसाद की गुंजाइश न रहे। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया गया।साथ ही विधायक ने मौजूदा लोगों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई। इसके बाद विधायक रामचंद्र यादव ने मवई ब्लाक की चार ग्राम पंचायतों के 40 लाभार्थियों को घरौनी वितरित किया।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी भावना यादव, गन्ना समिति चेयरमैन निर्मल शर्मा,सचिव अंकुर यादव,श्री कांत कृष्णा, प्रधान सुनील मिश्रा, राजेश शर्मा,प्रधान लालता प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।