रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं थाना कुवंरगांव क्षेत्र में हुआ गोवध के मुख्य आरोपी सरताज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है शुक्रवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कुंवर गांव थाना पुलिस टीम ग्राम करौतिया खासपुर तिराए पर चेकिंग कर रही थी तभी कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में ग्राम दुगरैया निवासी सरताज पुत्र खुर्शीद उर्फ कय्यूम के दाहिने पैर में गोली लगी पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे पुलिस ने आरोपी सरताज के कब्जे में 315 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस 160 पर नगद और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं घायल आरोपी के लिए तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सरताज के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं इनमें गोवध और गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल है हाल ही में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दर्ज गोवध मामले (मु. अ.सं 529/25) मे भी वह वांछित था पुलिस पूछताछ में सरताज ने स्वीकार किया है वह अपने साथियों के साथ मिलकर आवारा गोवंशीय पशुओं को काटकर उनके मांस बेचता था उसने यह भी कबूल किया है कि 2 दिन पहले उसने ग्राम खासपुर के एक बैल चुराकर हुसैनपुर के जंगल में काटा था वह इस वारदात के सिलसिले में आज भी जंगल की ओर निकला था तभी पुलिस ने उसे घेर लिया गौरतलब है कि बुधवार रात हुसैनपुर के जंगलों में बैल की हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया।