Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशगोकशी की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, तस्कर भागे, मौके पर...

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, तस्कर भागे, मौके पर मिले पशु के अवशेष

संवाददाता प्रदीप कुमार

बिनावर: बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर में गोकशी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। गो-तस्कर तो हाथ नहीं आए, लेकिन मौके पर गोवंशीय पशुओं के कुछ अवशेष भी मिले। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात थाना बिनावर क्षेत्र के ब्यौर गांव के लोगों को गोकशी की सूचना मिली। इस दौरान गांव के लोगों ने इसकी सूचना थाना बिनावर पुलिस को दी। आननफानन पुलिस टीम ब्यौर गांव पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले गो-तस्कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से गोकशी के अवशेष मिले। इस संबंध में थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज का कहना है कि गोकशी की सूचना मिली है जल्द ही जांच कर दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular