रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के निर्देशानुसार, कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहादतगंज चौकी इंचार्ज शेखर नाथ सिंह के नेतृत्व में सहादतगंज चौराहे पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कई चार पहिया वाहनों से काली फ़िल्म हटाई गई, साथ ही दो पहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई।चौकी इंचार्ज शेखर नाथ सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और कहा, “काली फ़िल्म लगाने से बचें! कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”इस अभियान में एसआई आदर्श विक्रम सिंह, मनीष कुमार, और हेड कांस्टेबल मुशीर खान भी शामिल रहे। यह मुहिम यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।