Home अयोध्या गरीब किसान के घर अज्ञात कारणो से लगी आग, सारी गृहस्ती जलकर हुई राख

गरीब किसान के घर अज्ञात कारणो से लगी आग, सारी गृहस्ती जलकर हुई राख

0

अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत – जिले के थाना तारुन अंतर्गत ग्राम सभा ग्यासपुर के सोनेडाण गांव मे दिन बृहस्पतिवार को रात में लगभग 10:00बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । लेकिन पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई।गांव के ही समाजसेवी पंकज कुमार ने बताया कि इस घटना में गरीब किसान गौतम, माता कबूतरा देवी जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है जो कि किसान गौतम का विवाह हुआ था उसी रात में प्रीति भोज का कार्यक्रम चल रहा था और घर में पर्याप्त जगह न होने के कारण अपने घर का कुछ सामान गेहूं चावल आदि सामान साथ में 2 साल का भैंस का बच्चा उसी झोपड़ी में बांधा गया था आग लगने की वजह से भैंस का बच्चा लगभग 80% जल गया है। जिसके बाद पशु चिकित्सक को जानकारी दी गई जानकारी होने के बाद पशु चिकित्सक ने भैंस के बच्चे का इलाज किया। आग लगने के बाद आज प्रधान प्रतिनिधि राम भारत यादव गयासपुर को सूचना दी गई जिन्होंने हल्का लेखपाल को सूचित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here