रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं मेला ककोड़ा धाम गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक के डूबने से मौत हो गई , बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सबको बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की पहचान थाना कादर चौक क्षेत्र के दुर्जन नगला गांव निवासी निवासी 31 वर्षीय चरण सिंह पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है चरण सिंह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्राली से गंगा स्नान के लिए मेला ककोड़ा धाम आया था स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा परिजनों और मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके गोताखोर और फ्लड पीएसी के जवानों के पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के चचेरे भाई पप्पू ने बताया कि चरण सिंह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है चरण सिंह परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और दो बेटियां हैं वह खेती बड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता था इस घटना से परिवार के सामने पालन पोषण का गंभीर चिंता खड़ी हो गई है ग्रामीणों ने बताया कि चरण सिंह के निधन से पूरे गांव में दुख का माहौल है