Home अयोध्या खतौनी में बन रहे ट्यूबवेल पिलर के निर्माण कार्य को रोकने की मांग

खतौनी में बन रहे ट्यूबवेल पिलर के निर्माण कार्य को रोकने की मांग

0

मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत

अयोध्या – क्षेत्र के जयराजपुर गांव की खातेदार प्रियंका श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को प्रार्थना पत्र देकर खतौनी में बन रहे ट्यूबवेल पिलर के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। प्रियंका श्रीवास्तव द्वारा उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि जयराजपुर राजस्व गांव की गाटा संख्या 263 उनके नाम दर्ज खतौनी है, गाटे के उत्तर पश्चिम कोने पर पहले से ही राजकीय नलकूप स्थित है। अब उनकी चक के अंदर में पिलर खड़ा करके अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिससे उनकी क्षति हो रही है। उन्होंने पिलर के निर्माण कार्य को तत्काल रोके जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर उचित कार्यवाही का निर्देश दिया है। राजस्व निरीक्षक राम नेवल का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है, संज्ञान में आने पर लेखपाल को खाते की भूमि में निर्माण न कराए जाने के लिए कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here