Home उत्तर प्रदेश कुँ.आर.सी. महिला महाविद्यालय, में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुँ.आर.सी. महिला महाविद्यालय, में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

मैनपुरी -कुँ.आरसी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में मतदाता सूची को अद्यतन करने तथा मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं जिला स्वीप को- ऑर्डिनेटर डॉ शेफाली यादव ने कहा कि हम सभी को अपने जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य अवश्य पूर्ण करना चाहिए। आप सभी में से जिन छात्राओं ने 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वह सभी मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। अथवा जिन मतदाताओं को अपने नाम अथवा पते इत्यादि में किसी तरह का संशोधन करना हो वह भी ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से संबंधित फार्म भरकर उचित संशोधन करा सकते हैं। महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी संजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को महाविद्यालय में ही फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रोत्साहित किया। सह स्वीप प्रभारी जया सिंह ने छात्राओं को बताया कि स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक का अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी को भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा की मर्यादा एवं गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here