रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विधायक विजयपाल आढ़ती एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ें, पौधे लगाएँ और उनकी नियमित देखभाल कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी बढ़ाकर हरियाली को प्रोत्साहित करना है।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur