Home अन्य एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाने का रही कार्य

एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाने का रही कार्य

मैनपुरी- एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। संचालित एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचकर सीन से अस्पताल और जब डॉक्टर रिफर कर देते है तो बड़े अस्पताल ले जाकर जान बचाती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित रास्ते उसके बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते है शुक्रवार को जिले की 108 वाहन यूपी32बी जी 8880 पर नवजात बच्चे का रिफर केस आया पायलट सत्यभान और ईएमटी विपिन कुमार मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए, नवजात की हालत को देखकर ईएमटी विपिन कुमार ने अस्पताल पर ही उनके बच्चे को केयर कर एंबुलेंस में शिफ्ट कर रास्ते में ईएमटी की सूझबूझ के साथ डॉक्टर अरविंद जी को मरीज के बारे में जानकारी दिए । डाक्टर अरविंद के द्वारा बताए गए सुझाव के माध्यम से मरीज को ऑक्सीजन देते हुए 84% से 94% तक लाया गया था और प्राथमिक उपचार के साथ मरीज को सैफई मेडिकल के NICU सेंटर में भर्ती कराया गया, जिससे बच्चे की जान बच गई। वहां पर बच्चे के कंडीशन को देख कर EMT के कार्य की सराहना की। अटेंडर द्वारा हमारे सहयोगी एवं 108 सेवा और हमारी संस्था की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here