Skip to main content

India Times 7

Homeबढ़ी खबरउ.प्र. राज्य महिला आयोग की बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके...

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के दृष्टिगत लिए गए निर्णय

लखनऊ।उ.प्र. राज्य महिला आयोग की बैठक में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के दृष्टिगत निम्नांकित निर्णय लिये गये हैं, जिनका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाना है-1. महिला जिम/योगा सेन्टर में, महिला ट्रेनर होना चाहिए तथा ट्रेनर एवं महिला जिम का सत्यापन अवश्य कस लिया जाये।2. महिला जिम/योगा सेन्टर में प्रवेश के समय अभ्यर्थी के आधार कार्ड/निर्वाचन कार्ड जैसे पहचान पत्र से सत्यापन कर उसकी छायाप्रति सुरक्षित रखी जाये।3. महिला जिम/योगा सेन्टर में डी.वी.आर. सहित सी.सी.टी.वी. सक्रिय दशा में होना अनिवार्य है।4. विद्यालय के बस में महिला सुरक्षाकर्मी अथवा महिला टीचर का होना अनिवार्य है।5. नाट्य कला केन्द्रों में महिला डांस टीचर एवं डी.वी.आर सहित सक्रिय दशा में सी.सी.टी.वी. का होना अनिवार्य है।6. बुटीक सेन्टरों पर कपड़ों की नाप लेने हेतु महिला टेलर एवं सक्रिय सी.सी.टी.वी. का होना अनिवार्य है। 7. जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं का सत्यापन होना चाहिये।8. कोचिंग सेन्टरों पर सक्रिय सी.सी.टी.वी. एवं वाशरूम आदि की व्यवस्था अनिवार्य है। 9. महिलाओं से सम्बन्धित वस्त्र आदि की ब्रिकी की दुकानों पर महिला कर्मचारी का होना अनिवार्य है। लखनऊ।यूपी में पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों की माप।यूपी महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा।पुरुष टेलर महिलाओं की माप नहीं ले सकता है।महिला सुरक्षा से जुड़े कई और प्रस्ताव ।जिम और योगा सेंटर में भी महिला ट्रेनर होंगे, इसकी CCTV से की जाए निगरानी।कोचिंग सेंटरों में CCTV से निगरानी की जाए।शौचालय की उचित सुविधा करवाई जाए।महिला आयोग की ओर से नए प्रस्‍तावों को योगी सरकार के समक्ष भेज दिया गया है।अब शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular