उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों कानून-व्यवस्था और योजनाओं की समीक्षा बैठक की

0
163

स्टेट ब्यूरो चीफ -भूदेव प्रेमी

बदायूँ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अधिकारियों के साथ विकास, कानून-व्यवस्था और योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के समाधान पर कड़ा रुख उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी विभाग की शिकायत आने पर उसकी जांच उसी विभाग के अधिकारी को न दी जाए। संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस पर मिलने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाए। चकमार्ग और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। धान खरीद, खाद की उपलब्धता और किसानों की समस्याएँ उन्होंने धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण कराने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले को 37,000 मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है और इसे पूरा करने के प्रयास जारी हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्कूलों व ‘हर घर नल से जल’ योजना की समीक्षा उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में यूनिफॉर्म, जूते और मोजे वितरण की स्थिति जानी और स्वयं सहायता समूह की दीदियों को यूनिफॉर्म सिलने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए ।हर ब्लॉक की 10 ग्राम सभाओं में “हर घर नल से जल” परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कराने को कहा। गौ संरक्षण और बिजली व्यवस्था उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सड़कों पर निराश्रित गौवंश दिखाई नहीं देना चाहिए। सभी गौशालाओं में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ।
बिजली विभाग की अलग से समीक्षा करने और ट्रांसफॉर्मर बदलने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। आवास योजनाएँ और पात्रों का चयन
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्रता निर्धारण सही तरीके से करने को कहा ताकि लाभ सिर्फ योग्य लोगों को मिले। विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देने को कहा अम्बियापुर ब्लॉक को मिला राष्ट्रीय सम्मान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आकांक्षात्मक ब्लॉक की डेल्टा रैंकिंग में अम्बियापुर ब्लॉक को दूसरा पुरस्कार मिला है। इसके लिए ब्लॉक को 1 करोड़ रुपये अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने टीम को बधाई दी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण और पर्यटन विकास पर जोर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने और 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूँ जिले में पर्यटन विकास की बड़ी संभावनाएं हैं और अधिकारी पूरी निष्ठा से काम करें ताकि जिला विकास में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करे। कानून-व्यवस्था पर विशेष निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर कोई फरियादी न्याय पाने के लिए लखनऊ तक जाता है, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद वह फिर बदायूँ आएंगे और ग्राम चौपाल व निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here