रिपोर्ट गोपाल गुप्ता
बदायूँ पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा व्यापक सतर्कता, सघन चेकिंग अभियान एवं अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही है।आज दिनांक 11.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में प्रभावी पुलिस सुरक्षा प्रबन्ध एवं सर्तकता निगरानी हेतु नगर मजिस्ट्रेट श्री सुरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन श्री नीरज कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री संजय कुमार एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमति प्रियंका द्वारा एंटी सैबोटाज चेकिंग टीम समेत भारी पुलिस बल के साथ डाकखाना, कचहरी परिसर, कचहरी रोड, जेल तिराहा आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैट्रोलिंग कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र में संवेदनशील स्थानों, बाजारों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल, पेट्रोल पम्प, बैंक, एटीएम, होटल, लॉज, ढाबों, सराय, पार्किंग स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए खुफिया इकाइयों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों, वस्तुओं एवं व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीड़िया सेल/साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भ्रामक या अफवाहजनक सूचनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस बल द्वारा भीड़भाड़ वाले बाजारों, हॉस्पिटल, धार्मिक स्थल, यात्री वाहन, सार्वजनिक स्थलों आदि पर विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों, होटल संचालकों, रिक्शा चालकों, टैक्सी चालकों व अन्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क एवं सहयोगी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।> नागरिकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या नजदीकी थाने को दें। जनपद बदायूँ पुलिस शान्ति, सुरक्षा एवं जन-विश्वास बनाए रखने हेतु पूर्णतः सतर्क, सजग एवं मुस्तैद है।