रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
बरेली काशी के मणिकर्णिका घाट स्थित मंदिरों में तोड़फोड़ रोकी जाए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह मौर्य के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अलंकर अग्निहोत्री उनके माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में मणिकर्णिका घाट पर स्थित प्राचीन और पौराणिक मंदिरों में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर तोड़फोड़ करने से पहले जनसहमति और धार्मिक संस्थाओं से अनुमति के बिना छेड़छाड़ करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए जिससे धार्मिक भावनाएं न भड़के और शांति कायम रहे। जिला महासचिव बसंत कुमार सिंह चौहान ने कहा की काशी का मणिकर्णिका घाट हिंदू धर्म का सबसे पवित्र स्थल है यहां मृतकों के दहा संस्कार करने से उनको मोक्ष मिलने की मान्यता है सरकार यहां दाह संस्कार करने वालों की परेशानियां को दूर करने की आड़ में कई स्टोरी बिल्डिंग बनाकर उसमें दाह संस्कार करने पर शुल्क लगाने की योजना है। यदि ऐसा नहीं है तो सरकार यह घोषणा करें कि यहां होने वाले दाह संस्कारों पर कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा। सिस्टम मॉडल में प्रांतीय सचिव कृष्णा भारद्वाज , किसान प्रकोष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य, जिला महासचिव वसंत कुमार सिंह चौहान आदि शामिल रहे। बसंत कुमार सिंह चौहान जिला महासचिव आम आदमी पार्टी बरेली।