Home अयोध्या आदर्श कोचिंग सेंटर ऐहार में विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस

आदर्श कोचिंग सेंटर ऐहार में विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस

0

रुदौली/अयोध्या रिपोट गोपीनाथ रावत – विकासखंड रुदौली की ग्राम पंचायत ऐहार में स्थित आदर्श कोचिंग सेंटर ऐहार मे 76 वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कोचिंग सेंटर की डायरेक्टर एसपी रावत ने ध्वजारोहण किया डायरेक्टर एसपी रावत ने कहा 26 जनवरी 1950 को हमारे भारत देश में संविधान लागू हुआ संविधान हमें समरसता समानता बंधुत्व और भाईचारा का पैगाम देता है इसलिए प्रिय बच्चों आप संविधान का सम्मान करें और इसके महत्व और महिमा को जाने यह वह दिन है जो भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अनेको अनेक वीर सपूतों ने अपने जीवन को न्योछावर कर दिया है हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते हैं प्रिय बच्चो शिक्षा के द्वारा ही राष्ट्र समृद्ध और शक्तिशाली बनेगा इसलिए अपने लक्ष्य को तय करके आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करें यही वीर सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अध्यापक राजकुमार ,अध्यापक शिवकुमार, पूनम देवी कोचिंग सेंटर के बच्चे अभिभावक बंधु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here