Home अयोध्या एसडीएम न्यायिक ने समाधान दिवस में सुनी शिकायते

एसडीएम न्यायिक ने समाधान दिवस में सुनी शिकायते

0

बीकापुर(ब्यूरो रिपोर्ट )कोतवाली परिसर में शनिवार को एसडीएम न्यायिक बीके प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें आई जिसमें सभी शिकायतें राजस्व और भूमि विवाद के मामलों से संबंधित थी। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस से संबंधित कोई भी शिकायत समाधान दिवस में नहीं आई। भूमि संबंधी विवादों की शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम न्यायिक बीके प्रसाद द्वारा पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित करके निस्तारण करने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज, राजस्व निरीक्षक प्रदीप तिवारी, राजेंद्र प्रताप सिंह, शोभाराम यादव, श्याम जी श्रीवास्तव के अलावा कोतवाली के उप निरीक्षक पुलिसकर्मी और राजस्व कर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here