रिपोर्ट शिवकुमार शर्मा
शामली। बाबरी कस्बे ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को भाई बहन के प्रेम एवं स्नेह प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर सुंदर रंग बिरंगी रखिए बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की त्यौहार को लेकर घर-घर में विशेष तैयारी की गई । सुबह स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना के उपरांत बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा और जन्म-जन्मांतर तक सुख दुख के साथ निभाना का वचन लियाहै । इसके बाद मिठाई या खिलाकर इस रिश्ते की मिठास की ओर प्रयास किया गया भाइयों ने भी बहनों को उपहार देख कर रिश्ते की डोर को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया । लोगों ने उत्साह पूर्वक खरीदारी की। सड़कों पर भीड़ भाड़ के चलते कहीं जगह पर स्थान पर जाम की स्थिति बन गई। वही हाईवे पर फ्री यात्रा के कारण रोडवेज बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी और निजी वाहनों की लंबी कतारें देखी गई