अमानीगंज -अयोध्या।आज दिनांक सात जुलाई सोमवार, को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रभानु पासवान के कैंप कार्यालय का गृह प्रवेश समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। यह कैंप कार्यालय मिल्कीपुर के डीली गिरिधर*, *रायबरेली-अयोध्या हाईवे के समीप व्यापार भवन में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर वैदिक मंत्रों के साथ हवन-पूजन और सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें विधायक चंद्रभानु पासवान और उनकी पत्नी, जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।सुबह 11 बजे शुरू हुए इस समारोह में सुंदरकांड के पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद विधायक दंपति ने हवन-पूजन कर कैंप कार्यालय का विधिवत गृह प्रवेश किया।* *इस अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने बताया कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस कैंप कार्यालय की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा, “हाईवे के किनारे यह कार्यालय खोलने का उद्देश्य जनता को अपनी समस्याओं को लेकर आसानी से पहुंचने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।”यह कैंप कार्यालय तहसील से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे पहले, क्षेत्र के लोग विधायक से मिलने के लिए उनके पैतृक आवास रुदौली के परसौली जाना पड़ता था। विधायक ने बताया कि यह कार्यालय पहले विधानसभा उपचुनाव के दौरान उनके चुनाव कार्यालय के रूप में भी कार्यरत था। अब इसे स्थायी रूप से कैंप कार्यालय के रूप में परिवर्तित कर जनता की सेवा के लिए समर्पित किया गया है।इस गृह प्रवेश समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए* *उक्त समारोह में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह पूर्व प्रधान बिंदेश्वरी सिंह प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुन्नू पांडे उर्फ कृष्ण कुमार पांडे, शीतलाबाजपेयी अग्गू दादा प्रधान संघ अध्यक्ष पवन पांडे काशीराम पांडे मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला रनबहादुर सिंह प्रधान रानू सिंह राकेश सिंह भाजपा नेता हरिओम पांडे समाजसेवी सतीश शुक्ला अजय सिंह प्रधान अजीत कौशल शंभू सिंह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा*, *मंडल अध्यक्ष श्याम नारायण पाठक, बाबा रामलखन दास चंद्रबली सिंह, अशोक कसौधन, संतोष सिंह, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे