India Times 7

Homeअयोध्यामोहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में...

मोहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में जुलूस निकाला गया

. मिल्कीपुर -अयोध्या -मोहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में विशेष जुलूस निकाला गया**मातमी माहौल में जिले के विभिन्न स्थानों पर ताजिया को कर्बला में दफन किया गया।* *कर्बला के 72 शहीदों की याद में मुहर्रम के दशवीं को रविवार की सुबह जिले के चौक पर फातिया पढ़ने के बाद ताजिया को कर्बला के लिए ले जाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न आबादी वाले इलाके में फोर्स की तैनाती रही। सभी ताजियादार अपने-अपने ताजियों को शांतिपूर्ण माहौल में देर शाम तक कर्बला में ठण्डा करने में जुटे रहे।**ढोल व डी जे पार्टी में शामिल युवाओं के बीच एक दूसरे को मात देने की होड़ सी लगी रही। इससे पूर्व नवीं की रात में चौक पर रखे गए ताजिया को* *महिलाओं ने मलीदा, खीर-पूड़ी, जर्दा-पूड़ी के प्रसाद के साथ नफिल नमाजों व दुआओं को पढ़ने में जुटी रही इसी कड़ी में ग्रामीण इलाको के रुदौली, हर्षपुर, देवगांव, खंडासा ,चंदौरा अमानीगंज, रायपट्टी ,डयोढी बाजार रौनाही मोतीगंज क्षेत्र के मियागंज,,आदि जगहो पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम पर आकर्षक ताजिया तैयार किए गए थे।त्योहार को सकुशल निपटाने के लिए उप निरीक्षक ,चौकी प्रभारी , सिपाही समस्त जगहो पर मुस्तैद रहे* *इलाके में विभिन्न स्थानों से ताजिया निकाल कर कर्बला ले जाया गया। यहां सभी ताजिया को सुपुर्दे खाक किया गया।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular