संवाददाता सुधीर कुमार
शामली थाना भवन ‘तिरंगा’ भारत के शौर्य, पराक्रम और आत्मगौरव का प्रतीक है। आज कस्बा थानाभवन में आयोजित
‘ तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा ने प्रतिभाग किया,सभी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य का सामना कोई नही कर सकता।सेना ने आतंकवाद को नेस्तनाबूत करने का काम किया है।कार्यक्रम के दौरान कस्बे एवम आस पास से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए। महिलाओ ने भी उत्साह से यात्रा में भाग लिया। ‘तिरंगा यात्रा’ के माध्यम से #OperationSindoor में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मान अर्पित किया गया तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि जनता को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और केंद्र सरकार की मजबूत नीति के प्रति जागरूक भी किया। यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, संजय कश्यप, अमित मित्तल, भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष सिंघल,
शालू राणा ,सभासद नीरज गोयल,जिलापंचायत सदस्य नीरज सैनी, पंकज गोयल एवम नगर के गणमान्य लोगो ने प्रतिभाग किया।