मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र. शासन जयवीर सिंह दि. 24 मई को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं, मंत्री जी प्रातः 09.15 बजे से पुलिस लाइन के सामने ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनेंगे, अपरान्ह 01 बजे ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष 2025 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, अपरान्ह 01.40 बजे राज मैरिज होम में जिला कैमिस्ट एसो. द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, अपरान्ह 02.45 बजे काली माता मंदिर प्रांगण दूल्हापुर गढ़िया, नौनेर में काली माता मंदिर दूल्हापुर गढ़िया एवं शंकर जी मंदिर नौनेर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्गीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, अपरान्ह 04 बजे मार्कण्डेय ऋषि आश्रम प्रांगण विघूना में मार्कण्डेय ऋषि आश्रम के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों का लोकार्पण करने के उपरांत अपरान्ह 05.15 बजे निज आवास के लिए प्रस्थान करेंगे।