India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को किया जाए पुरस्कृत...

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को किया जाए पुरस्कृत -जिलाधिकारी

युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया जाए जागरूक- जिलाधिकारी

मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है, निरंतर जागरूकता अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान, जुर्माने में बढ़ोत्तरी के बावजूद मार्ग दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि सभी कार्य अधूरे प्रयासों के साथ किये जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में कार्य करें, लोगों को यातायातनियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करने के लिए प्रेरित करें, घायलों की मदद करने वाले लोगों को गुड सेमेटरन योजना में पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देशित करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, मुख्य मार्ग पर जहां-जहां संपर्क मार्ग जुड़े हैं, उन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाएं, अगले 05 दिन में मुख्य मार्गों के अवैध कट प्रत्येक दशा में बंद कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।श्री सिंह ने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय को आदेशित करते हुये कहा कि सड़क के किनारे कहीं भी गिट्टी, बालू बालू की बिक्री न हो, सड़क की पटरी पर मोरम, गिट्टी की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए, नगर निकाय सड़क के किनारे रखी गिट्टी, मोरम के जब्तीकरण की कार्यवाही करें मुख्य चौराहों के आस-पास कहीं भी सड़क के किनारे अनाधिकृ त कब्जे न रहे, अभियान चलाकर मुख्य मार्गो, चौराहा से अतिक्रमण हटाए जाएं। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी दशा में ओवरलोड वाहनों का संचालन न हो, बिना नंबर प्लेट के संचालित वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि विद्यालयों में नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित कराकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए, लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार-पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाए, जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल साइनेज, साइन बोर्ड लगाए जाएं।उन्होंने जानकारी करने पर पाया कि माह अप्रैल में 51 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई, जिसमें 30 व्यक्तियों को अपनी जान गवांनी पड़ी जबकि गत वर्ष माह अप्रैल में 47 सड़क दुर्घटनाओं में 36 व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ए.आर.टी.ओ. ने बताया कि माह अप्रैल तक पुलिस, परिवहन विभाग द्वारा ओवर स्पीड पर 270, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने पर 6077, बिना सीट बैल्ट पर 1070, रोंग साइड पर 536, मोबाइल का प्रयोग करने पर 172 तथा ओवर लोडिंग पर 350, शराब पीकर वाहन का संचालन करने पर 13 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ने बताया कि जनपद में चिन्हित 06 ब्लैक स्पॉट के सापेक्ष 02 पर मरम्मत, साइनेज का कार्य कराया जा चुका है, शेष के आगणन शासन स्तर पर बजट आवंटन हेतु लंबित हैं।इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कु‌मार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता आदि उपस्थित रहे. बैठक का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular