
रिपोर्ट वीरपाल यादव
बदायूँ।।मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह आतंकियों के भाई हैं। मंत्री विजय शाह के विचार पहलगाम के आतंकियों के विचारों मिलते हैं। जिस तरह पहलगाम के आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों की हत्या की । उसी तरह मंत्री विजय शाह धर्म देखकर भारतीय सेना की बहादुर कर्नल सोफ़िया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताकर अपमानित कर रहे हैं। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने आज बदायूँ सदर तहसील पर जिला कांग्रेस कमेटी के विरोध प्रदर्शन में व्यक्त किये।आज प्रांतीय आह्वान पर मध्यप्रदेश भाजपा कैबिनेट के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बदायूँ सदर तहसील विरोध प्रदर्शन किया । और उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई।कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह एडवोकेट , बफाती मियाँ , सुनीता सिंह , सेवन कमाल , जाबिर ज़ैदी,बन्ने खान, वसीम अली, अमन खान, सैयद नदीम उद्दीन, हाजी कमल, अफसर अली, रईस फारुकी, अकरम अली, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मिहिलाल ,अशोक कुमार सिंह, सोनपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह यादव आदि कांग्रेस जन शामिल रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान से भाजपा का असली देश विरोधी सेना विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा ने अभी तक विजय शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त न कर साबित कर दिया है कि विजय शाह के विचार ही भाजपा के विचार हैं। कांग्रेस पार्टी किसी हालत में सेना ,देश और नारी का अपमान नहीं सहेगी।