India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशरेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास: सिविल लाइन पुलिस ने दंपत्ति और...

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास: सिविल लाइन पुलिस ने दंपत्ति और बच्चे को बचाया

संवाददाता – भूदेव प्रेमी

बदायूं।थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहाँ एक दंपत्ति ने अपने एक वर्षीय मासूम बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुँचकर समय रहते पूरे परिवार को आत्मघाती कदम उठाने से बचा लिया।पुलिस टीम ने न केवल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया, बल्कि धैर्यपूर्वक समझा-बुझाकर उनके मनोबल को भी संभाला। तत्पश्चात, परिवार को सकुशल उनके घर पहुँचाया गया। पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मुश्किल समय में पुलिस न सिर्फ सुरक्षा बल के रूप में, बल्कि समाज के संरक्षक की भूमिका भी निभा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular