रिपोर्ट सुधीर कुमार
शामली सावी जैन ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन, पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने दी शुभकामनाएं*शामली:CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर शामली ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली होनहार छात्रा सावी जैन को बधाई देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुरेश राणा शामली स्थित सावी जैन के आवास पहुंचे और उन्हें व उनके परिवारजनों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने सावी जैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल शामली बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बेटियों की यह उड़ान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस दौरान उन्होंने सावी के माता-पिता को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके सहयोग की सराहना की।सावी जैन की इस शानदार उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है और लोग उनकी मेहनत और लगन की प्रशंसा कर रहे हैं।