रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अमानीगंज अयोध्या* *कोतवाली रुदौली क्षेत्र के रसूल पुर कोडरा गांव से थाना खंडासा क्षेत्र के राम पुर गौंहनिया गांव में पन्नालाल के घर रविवार की देर रात बारात में द्वार पूजा में डांस करने के दौरान मारपीट होने से एक नव युवक की मौत का* *मामला प्रकाश में आया है। जहां पर बीती रात द्वार पूजा के समय डांस चल रहा था डांस करने के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें बारात की तरफ से आए 30 वर्षीय एक युवक को गंभीर चोट लग जाने के कारण* *अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस खंडासा को दी गई। मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गडौ़ली गांव निवासी गंगा प्रसाद पुत्र राम जियावन उम्र लगभग 30 वर्ष है जो रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोडरा गांव में अपनी* *रिश्तेदारी में गए थे वहां से थाना खंडासा क्षेत्र के रामपुर गौंहनिया गांव में बारात आई थी। जहां पर बारात में मारपीट के दौरान गंगा प्रसाद की मौत हो गई। गंगा प्रसाद तीन भाई थे और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं बच्चों के सर से पिता का साया छूट गया है और घर में कोहराम मचा हुआ है जब इस संबंध में थाना खंडासा प्रभारी से* *बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो नामजद् और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसमें दो अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।*