
अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट भूदेव सिंह प्रेमी
बदायूं, थाना दिवस/समाधान दिवस के अवसर पर आज बदायूं के जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना उझानी पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शिकायतों का निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने समाधान दिवस रजिस्टर की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को रजिस्टर अद्यतन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक उझानी भी मौजूद रहे।प्रशासन की यह पहल जनविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।रिपोर्ट: भूदेव प्रेमीस्टेट हेड ब्यूरो चीफ़,इंडिया टाइम 7 न्यूज़