India Times 7

Homeशामलीआतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया

आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया

रिपोर्ट- सुधीर कुमार

शामली थाना भवन- कल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों को गोली मारी गई जो अत्यंत ही कायरता पूर्ण है उसी के विरोध में आज थाना भवन नगर में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में पहुंच कर लोगो ने अपना विरोध प्रकट किया।आज जनपद शामली व थाना भवन नगर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला दहन किया और भारत सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पहलगाम में पर्यटकों को टारगेट करने वाले आतंकियों का सफाया किया जाए। और पाकिस्तान के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए । पुतला दहन में शालू राणा जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दलसंजय कश्यप नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषदभारत भूषण जिला मठ मंदिर प्रमुखपूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, पंकज गोयल, कन्हैया सैनी (सभासद),रविंद्र गोयल व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे एवम अपना विरोध प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular