India Times 7

Homeबदायूंशहीद स्थल पर केंडल जलाकर कांग्रेसियों ने दी पहलगाम आतंकी हमले के...

शहीद स्थल पर केंडल जलाकर कांग्रेसियों ने दी पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

रिपोर्ट वीरपाल सिंह यादव

बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी ने कश्मीर में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण और नृशंस आतंकवादी हमले की कठोरतम शब्दों में निंदा की है। आज बदायूँ में बदायूँ में शहीद स्थल पर केंडल जलाकर कांग्रेसियों ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।कांग्रेसियों के कहा कि यह आतंकी हमला मानवता और देश की एकता अखंडता पर हमला है।कहा कि यह समय एकजुट हो कर सामूहिक इच्छाशक्ति दिखाने का है। कहा कि यह आतंकी हमला मोदी-शाह की जोड़ी के खोखले बयानों को उजागर करता है कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है और शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो गई है। कि आतंकवाद को खत्म कर दिया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट प्रदीप सिंह , पीसीसी सदस्य बफाती मियाँ , पिछड़ा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव , कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा ,इकरार अली ,कार्तिक रघुवंशी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular