प्रदीप शर्मा। मुजफ्फरनगर
ककरौली पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित 02 शातिर चोर अभियुक्तगण घायल/गिरफ्तार।*◼️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 चोरी की गयी भैंस, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद।*अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रवि शंकर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री जय सिंह भाटी थाना ककरौली के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 06.04.2025 को थाना ककरौली पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर पशु चोर अभियुक्त (घायल) सहित 02 चोर अभियुक्तगण को जटवाडा चौकी से सम्भलहैडा नहर पटरी की तरफ मायनर के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 चोरी की गयी भैंस ,अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 03.04.2025 को चौरावाला निवासी वादी सालिम द्वारा थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 02/03.04.2025 की रात्रि को उनकी दो भैंस को अज्ञात चोर चोरी करके ले गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ककरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 46/2025 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना ककरौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम को आज दिनांक 06.04.2025 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिन अज्ञात चोर द्वारा भैंस चोरी की घटना कारित की गयी है वह आज पिकअप गाडी से पशु(भैंसो) को लेकर जाने वाले है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना ककरौली पुलिस जटवाड़ा चौकी के पास चैकिंग करने लगी तभी 01 पिकअप गाडी आते हुए दिखाई दी जिसे चैकिंग हेतु रूकने के लिए इशारा किया गया तो पिकअप सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया पुलिस टीम द्वारा इनका पीछा कर इनको घेर लिया गया। खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने कि नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। थाना ककरौली पुलिस टीम द्वारा स्वंय को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 02 पशु चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 चोरी की गयी भैंस ,अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 49/2025 धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनिय पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-**1.* नदीम उर्फ हांडा पुत्र जमशेद निवासी मौहल्ला मिमलाना रोड मन्दिर वाली गली थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।*2. महबूब पुत्र ईशाक निवासी मौहल्ला रेती थाना थानाभवन जनपद शामली हाल पता मौहल्ला मोरी तैली वाला थाना देवबन्द, सहारनपुर।*बरामदगी-*✅ 02 अवैध तमंचे मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।✅ घटना में प्रयुक्त 01 पिकअप नम्बर यूपी 11 डीटी 1347।✅ 02 रास भैंस (मु0अ0सं0 46/25 धारा 305ए,317(2) बीएनएस से सम्बन्धित)*गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उर्फ हांडा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*1. मु0अ0सं0 49/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधि० चालानी थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।2. मु0अ0सं0 46/2025 धारा 305ए/317 (2) बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।3. मु०अ०सं० 2/2022 धारा 380/411/457 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।4. मु0अ0सं0 4/2022 धारा 414 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।5. मु0अ0स0 151/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।6. मु0अ0सं0 325/2022 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।7. मु0अ0सं0 327/2022 धारा 414/465/468/471 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।8. मु0अ0सं0 384/2022 धारा 414 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।9. मु०अ०स० 525/2020 धारा 379/411 भादवि थाना कैराना जनपद शामली।10. मु0अ0सं0 728/2020 धारा 34/307/414 भादवि थाना कांधला जनपद शामली।11. मु0अ0सं0 729/2020 धारा 25/27 शस्त्र अधिनियम थाना कांधला जनपद शामली।12. मु०अ०सं० 16/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कांधला जनपद शामली।13. मु०अ०सं० 37/2022 धारा 379/411 भादवि थाना गढिपुख्ता जनपद शामली।*गिरफ्तार अभियुक्त महबूब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*1. मु0अ0सं0 28/2024 धारा 379/411 भादवि थाना थाना भवन जनपद शामली।2. मु0अ0सं0 31/2024 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना थाना भवन जनपद शामली।3. मु०अ०सं० 46/2025 धारा 305ए,317(2) बीएनएस थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।4. मु0अ0सं0 49/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-**1.* उ०नि० श्री अजीत कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।*2.* उ0नि0 श्री सुभाष कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।*3.* उ०नि० श्री देवेन्द्र सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।*4.* है0का0 572 जोगेन्द्र सिंह थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।*5.* का0 676 सुशील कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।*6.* का0 2282 नरेन्द्र कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।*7.* का0 830 ललित मोरल थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।