Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशगन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बुलेरो पिकअप पर पलटा

गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बुलेरो पिकअप पर पलटा

रिपोर्ट प्रदीप शर्मा

बदायूं थानाक्षेत्र खतौली में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बुलेरो पिकअप पर पलट गया। दुर्घटना में कुल 08 लोग घायल हुए जिसमें 02 महिलाओं की दौराने उपचार मृत्यु हो गयी तथा 04 व्यक्तियों को बेहतर उपचार हेतु हायर सेण्टर मेरठ रेफर किया गया है तथा 02 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। जानकारी करने पर पता चला कि पिकअप सवार सभी व्यक्ति मुंडन कार्यक्रम के लिए अपने पैतृक गांव किताश थाना रतनपुरी क्षेत्र में आ रहे थे। थाना खतौली पुलिस द्वारा मृतको के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। स्थानीय पुलिस द्वारा पीडित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular