Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याविद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक ईकाई बीकापुर द्वारा ...

विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक ईकाई बीकापुर द्वारा विद्युत से संबंधित समस्याओं पर उपखंड अधिकारी से बिन्दुवार वार्ता की गई

ब्यूरो रिपोर्ट

बीकापुर अयोध्या। विद्युत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक ईकाई बीकापुर द्वारा उपखंड अधिकारी बीकापुर की कार्यालय पर पंचायत किया गया विद्युत से संबंधित समस्याओं पर उपखंड अधिकारी संदीप कुमार यादव से बिन्दुवार वार्ता की गई तथा समस्याओं का ज्ञापन सौपा गया उप खंड अधिकारी द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर पंचायत समाप्त हो गई। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को फ्री बिजली देने का वायदा किया था इसके बावजूद मीटर लगाना उचित नहीं है घनश्याम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कृषि फीडर जिससे खेती किसानी की जाती है विद्युत आपूर्ति मात्र 7 घंटे प्रतिदिन वह भी दो शिफ्ट में कर दिया है जो कि किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है उत्तर प्रदेश सरकार सोची समझी साजिश के तहत 2 वर्षों से कृषि फिडर अलग कर रही है। घनश्याम वर्मा ने मांग किया कि किसानों को प्रतिदिन 18 घंटे विद्युत लगातार आपूर्ति की जाए। पंचायत में तमाम किसानों ने छोटी-छोटी समस्याओं को रखा जिसमें मीटर रीडिंग, न्यूट्रल तार, स्टेतार, गलत बिलिंग की समस्या को बताया जिसको समाधान करने का आश्वासन उपखंड अधिकारी बीकापुर ने दिया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने संबोधित कहा कि पंजाब में शंभू बॉर्डर व खनोरी बॉर्डर के आंदोलनकारी की रिहाई तथा एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर कल दिनांक 28- 03-2025 को गांधी पार्क में पंचायत/ प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा। पंचायत को जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला महासचिव रामगोपाल मौर्य, तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, नगर अध्यक्ष मंसाराम वर्मा, डा0 मंगली, विवेक पटेल, कृष्ण प्रसाद वर्मा, जिया लाल चौधरी, राहुल वर्मा काली प्रसाद मौर्य जय राम जयसवाल, जसमता देवी, अनूप जायसवाल, शेषमणि तिवारी, बैजनाथ निषाद, बुधराम मौर्य आदि लोगों ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular