रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या।थाना खंडासा के जिगनाही के जंगल में लगी भीषण आग, फायर विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कर रही प्रयास,जिगनाही के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। तेज हवा के कारण जंगल में आग तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी अपराह्न करीब एक बजे मिलते ही फायर विभाग की दो टीम मिल्कीपुर से जंगल में पहुंची है। फायर विभाग की टीम आग पर नियंत्रण करने पर जुटी है। घटना से जंगल के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में भय व्याप्त है ।