ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जिले के बीकापुर में सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर बीकापुर के क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बीकापुर के सभागार में प्रेस वार्ता की गई। पत्रकारों से रूबरू होते हुए सरकार की तथा स्वयं की उपलब्धियां के साथ अपना विजन रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने प्रेस वार्ता दौरान बीकापुर विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र में पिछले 8 वर्षों में कराए के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया एवं अपनी उपलब्धियां को बताया। बताया कि उनके प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज में राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति के बाद भवन तैयार हो गया है। शीघ्र ही पठन-पाठन और संचालन शुरू होगा। शाहगंज में ही नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति एवं भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय अरुकुना सोहावल में छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज तोरोंमाफी मे छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कई परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत कराई गई है। क्षेत्र में सड़क व्यवस्था दुरुस्त हुई है। कई महत्वपूर्ण सड़कों का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य कराया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र में 25 नवीन राजकीय नलकूप की स्थापना कराई गई है। इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए तमाम जन कल्याणकारी कार्य कराए गए हैं। भाजपा सरकार आने पर 2017 के बाद परिवहन, सड़क, विद्युत, शिक्षा, महिला उत्थान, सुरक्षा व्यवस्था किसानो की समस्या का निदान सहित जरूरतमंदों के उत्थान के लिए तमाम जन कल्याणकारी कार्य कराए गए हैं जो एक मिसाल है। बताया कि आगे भी उनके द्वारा अतिरिक्त बजट लाकर क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, पूर्व नामित सभासद राजेश पाण्डेय राना उर्फ गुड्डू राना, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, वंटी राना, एसपी श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय मोनू, गौरव पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, भरत जी श्रीवास्तव, रज्जू वर्मा, रामतेज, मनोज शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता और नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।