India Times 7

Homeमैनपुरीदिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई

दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई

जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किये

मैनपुरी – यूपी भारत का ग्रोथ इंजन उ.प्र. सेवा, सुशासन एवं सुरक्षा नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित त्रि-दिवसीय विकास उत्सव के दूसरे दिन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, अन्य जन-प्रतिनिधि, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 76 समूहों को रू. 01 करोड़ 14 लाख के सी.सी.एल. कन्या सुमंगला योजना के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय महिला पेंशन के 05 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, 98 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 05 दिव्यांग बच्चों को कान की मशीन, 05 दिव्यांग बच्चों को स्मार्ट केन, पी.एम. पोषण योजना मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किये।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड घिरोर से कल्पना प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति की कोषाध्यक्ष राजू शर्मा को रू. 31 लाख 50 हजार, विकास खंड कुरावली से जीवन ज्योति प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की कोषाध्यक्ष आंकाक्षा चौहान को रू. 28 लाख 50 हजार, विकास खंड जागीर से कामना प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की सचिव कल्पना को रू. 19 लाख 50 हजार, विकास खंड मैनपुरी से रोशनी आजीविका प्रेरणा स्तरीय समिति की कोषाध्यक्ष कुसुमलता को रू. 19 लाख 50 हजार एवं वैष्णों मॉ प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति की सचिव सविता चौहान को रू. 15 लाख के चैक उपलब्ध कराये वहीं पी.एम. पोषण योजना, मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली कम्पोजिट विद्यालय अवधनगर की रसोईया ममता, द्वितीय स्थान पाने वाली कम्पोजिट विद्यालय कमरौली की रसोईया लक्ष्मी एवं तृतीय स्थान पाने वाली प्राथमिक विद्यालय बुझिया की रसोईया रेखा को प्रशस्ति पत्र, कन्या सुमंगला योजना के तहत गौरी, माही, आस्था, अनिका, श्रेया, निराश्रित महिला पेंशन की लाभार्थी राधा देवी, गुड्डी देवी, ज्ञान देवी, सरोजा देवी, ऊषा देवी, दिव्यांगता के अन्तर्गत संकल्प, रघुवीर सिंह, सुलेमान खान, हाकिम सिंह, शालिनी को कान की मशीन एवं दिव्यांग अनू, सिद्धार्थ, रघुवेश स्मार्ट केन उपलब्ध कराये। राशि ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने बेटी बचाओ पर आधारित लघु नाटक. “दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा, चांद-तारों को छूने की आशा” एवं कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित मोहक प्रस्तुति दी, सूचना निदेशालय द्वारा पंजीकृत कृष्णा लोकगीत पाटी, श्रीमंत मैजिकल स्टोक एवं पूजा लोकगीत पार्टी के कलाकारों ने लोकगीत के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया, कार्यक्रम के प्रारंभ में दोनों सत्र में महाकुंभ-2025. उ.प्र. सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।प्रभारी मंत्री ने अन्य जन-प्रतिनिधियों के साथ विकास उत्सव में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला मिशन प्रबंधन इकाई, उद्योग विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं, बेसिक शिक्षा की संचालित योजनाएं, समाज कल्याण, सहकारिता, प्राविधिक शिक्षा, राजकीय पॉलिटेक्निक, सेवायोजन, व्यवसायिक शिक्षा, पंचायती राज, उद्यान एवं प्रसंस्करण, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, उ.प्र. जल निगम ग्रामीण, महिला सशक्तिकरण, खाद्य एवं रसद, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि, फार्मर रजिस्ट्री, मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, ऊर्जा, नेडा, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, श्रम विभाग, आयुष, मत्स्य, पशुपालन, वन, राज्य कर जी.एस.टी. के स्टॉल का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुये उपस्थित अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं, योजना में अभी तक जिन पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित नहीं किया गया है, उन्हें विकास उत्सव के दौरान लाभान्वित कराया जाये, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाये।• इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular