India Times 7

Homeमैनपुरीआयुष्मान योजना गरीबो के लिये वरदानः आर सी गुप्ता

आयुष्मान योजना गरीबो के लिये वरदानः आर सी गुप्ता

नगर केेे स्वास्थय कर्मियो को सीएमओ ने किया सम्मानित

भोगांव। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता ने कहा है कि आयुष्मान योजना गरीबो के लिये वरदान साबित हो रही है इस योजनो को सफल बनाने मे सबसे अहम भूमिका स्वास्थय कर्मियो की है जिस कारण गरीबो को सुलभ एंव सस्ता इलाज मिल रहा है।जिला मुख्य चिकित्साधिकारी बुधवार को नगर के भोगांव मैनपुरी मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के सभागार मे आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सालय मे तैनात चिकित्सासाधीक्षक सहित स्वास्थय कर्मियो द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर आयोजित पुरूकार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि कंेन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना गरीब तबके के लोगो के लिये वरदान साबित हुुई है। उन्होने चिकित्साधीक्षक डा0 मोहित चतुर्वेदी की प्रंशसा करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व मे चिकित्सको एंव स्वास्थय कर्मियो ने मेहनत और लगन के साथ इस योजना मे लाभार्थियो को लाभ दिलवाया है एंव प्रसव करवाने के साथ साथ गम्भीर बीमारियो के मरीजो को भी अच्छा उपलब्ध हो रहा है जिस कारण इस चिकित्सालय ने जनपद मैनपुरी मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होने इस चिकित्सालय को अति शीघ्र एक चिकित्सक एंव एक्सरा मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। चिकित्साधीक्षक डा0 मोहित चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होने इस चिकित्सालय मे पदभार गृहण करने के बाद से ही निरन्तर लोगो को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया है इसलिये लिये उनकी टीम 24 घण्टे तैयार रहती है। उन्होने कहा कि आज सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ने जो नये आयाम स्थापित किये है उसके लिये सभी ने अपनी मेहनत से सहयोग किया है। पूर्व मे मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता एंव आयुष्मान भारत योजना कें नोडल अधिकारी डा0 अनिल वर्मा नंे प्रभारी चिकित्साधीक्षक डा0 मोहित चतुर्वेदी, डा0 खुश्बू यादव, डा0 कचंन सिंह, डा0 शवा खान, चीफ फार्मस्सिट मुनेश पाल, राजेश अग्निहोत्री, राहुल तिवारी,पल्लवी मिश्रा, शिवानी राजपूत, मनोज, रजत दुबे, आरती, अर्चना तिवारी सुधा, ममता यादव, शिखा आदि स्वास्थय कर्मियो को प्रमाण पत्र एंव पारतोषित भेटकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वास्थय अधिकारी रविन्द्र सिंह गौर, श्रद्धा राजपूत, मीनाक्षी, कल्पना शाक्य, मनोज, अनिल यादव, सचिन यादव, शिवम यादव, अश्वनी आदि मौजूद थे।फोटो परिचय- चिकित्साधीक्षक डा0 मोहित चतुर्वेदी को सम्मानित करते मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता एंव नोडल अधिकारी डा0 अनिल वर्मा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular